Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) ही वीकली तौर पर ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 41,518.70 डॉलर (34.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.66% की तेजी आई है और यह 1.63 लाख करोड़ डॉलर (135.49 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
