Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट, BitCoin की बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी हल्का बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 5:09 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.13 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-कार्डानो (Cardano) में ही तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 63,122.72 डॉलर (52.81 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.43% की तेजी आई है और यह 2.29 लाख करोड़ डॉलर (191.58 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन है। हालांकि इनमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो 21 फीसदी कमजोर हुआ है। एक हफ्ते में एक्सआरपी और सोलाना 19-19 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। इस दौरान डोजेक्वॉइन 17 फीसदी, एथेरियम करीब 13 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 9 फीसदी, टॉनक्वॉइन और बीएनबी 8-8 फीसदी से अधिक टूटे हैं।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8794 करोड़ डॉलर (7.36 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 24.16% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 63,122.72 डॉलर 0.83%
एथेरियम (Ethereum) 3,074.43 डॉलर 0.41%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 538.34 डॉलर (-) 0.20%
सोलाना (Solana) 137.38 डॉलर 3.15%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4932 डॉलर 1.03%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.156 डॉलर 1.09%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.22 डॉलर 1.52%
कार्डानो (Cardano) 0.4544 डॉलर (-) 1.59%

 

 

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।