Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum में 1% से अधिक उछाल, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा कम हुआ है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड May 31, 2024 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में मिला-जुला रुझान है लेकिन सिर्फ दो ही क्रिप्टो में ही 1 फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से एक रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 68,333.59 डॉलर (57.02 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.44% की तेजी आई है और यह 2.54 लाख करोड़ डॉलर (211.97 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7401 करोड़ डॉलर (6.18 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 10.10% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.92 फीसदी हिस्सेदारी है।


टॉप-10 क्रिप्टो में वीकली चार में अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के चार क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 4 फीसदी, एथेरियम करीब तीन फीसदी, सोलाना और बिटक्वॉइन डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। यूएसडी क्वॉइन और टेथर लगभग फ्लैट हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक, एक्सआरपी एक फीसदी से अधिक, डॉगक्वॉइन में आधे फीसदी से अधिक गिरावट है। इस दौरान बीएनबी में मामूली गिरावट आई।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 68,333.59 डॉलर 0.45%
एथेरियम (Ethereum) 3,796.16 डॉलर 1.27%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 594.98 डॉलर (-) 0.12%
सोलाना (Solana) 168.28 डॉलर 0.96%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.5215 डॉलर 0.11%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1607 डॉलर 0.46%
कार्डानो (Cardano) 0.45 डॉलर (-) 0.23%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.41 डॉलर (-) 1.34%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।