Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें एक फीसदी से कम गिरावट है तो दूसरी तरफ ग्रीन जोन वाले क्रिप्टो 9% तक उछले हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 61,176.81 डॉलर (51.04 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक दो फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.40% की तेजी आई है और यह 2.27 लाख करोड़ डॉलर (189.39 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8635 हजार करोड़ डॉलर (7.20 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 29.23% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.43 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.38 फीसदी हिस्सेदारी है।
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। पहले गिरावट वाले क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटक्वॉइन 6 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी करीब 4 फीसदी , बीएनबी करीब 2 फीसदी और एथेरियम करीब 1 फीसदी कमजोर हुआ तो टेथर में मामूली गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 6 फीसदी, कार्डानो करीब 5 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब 3 फीसदी और सोलाना करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय