Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin की बढ़ी चमक, टॉप-10 के सिर्फ एक करेंसी में गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में हैं लेकिन इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा मामूली रूप से बढ़ा है

अपडेटेड Jul 01, 2024 पर 5:13 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.50 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन (TonCoin) ही रेड जोन में हैं लेकिन इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा मामूली रूप से बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.88 फीसदी की तेजी के साथ 62,641.74 डॉलर (52.27 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 2 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.99% की तेजी आई है और यह 2.31 लाख करोड़ डॉलर (192.76 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही रेड जोन में हैं लेकिन ये दोनों ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना सबसे अधिक करीब 16 फीसदी मजबूत हुआ। इस दौरान कार्डानो करीब 8 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब 7 फीसदी, टॉनक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, एथेरियम 4 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन ढाई फीसदी से अधिक और एक्सआरपी और बीएनबी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5315 करोड़ डॉलर (4.43 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 40.84% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.50 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

 

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,641.74 डॉलर 1.88%
एथेरियम (Ethereum) 3,459.38 डॉलर 2.16%
टेथर (Tether) 0.9989 डॉलर 0.08%
बीएनबी (BNB) 577.66 डॉलर 0.53%
सोलाना (Solana) 146.24 डॉलर 3.77%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4822 डॉलर 2.13%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.64 डॉलर (-) 0.47%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1248 डॉलर 2.04%
कार्डानो (Cardano) 0.4 डॉलर 3.83%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।