Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों बूस्टर डोज दिया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के एक क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) को छोड़ सभी उछल पड़े लेकिन इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5% से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। बिटकॉइन चार हफ्ते के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक बिटकॉइन अभी 5.72% की तेजी के साथ $74,689.87 (₹69.58 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 9% से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.12% की तेजी आई है और यह $2.53 लाख करोड़ (₹235.68 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।
