Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, टॉप-10 के तीन क्रिप्टो में 1% से अधिक गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो में एक-एक फीसदी से अधिक गिरावट है। इनके अलावा बाकी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं और 3 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक मजबूत हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 5:12 PM

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो-डोजेक्वॉइन, टॉनक्वॉइन और कार्डानो में एक-एक फीसदी से अधिक गिरावट है। इनके अलावा बाकी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं और 3 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक मजबूत हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 65,950.62 डॉलर (54.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.02% की तेजी आई है और यह 2.43 लाख करोड़ डॉलर (202.61 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक तेजी कार्डानो में आई और यह 4 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान बीएनबी और एक्सआरपी में 3-3 फीसदी से अधिक और सोलाना में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 14 फीसदी, डोजेक्वॉइन करीब 3 फीसदी, एथेरियम करीब डेढ़ फीसदी और बिटक्वॉइन करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6592 करोड़ डॉलर (5.50 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.25% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.54 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 65,950.62 डॉलर 1.09%
एथेरियम (Ethereum) 3,207.91 डॉलर 0.83%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 601.94 डॉलर 3.78%
सोलाना (Solana) 153.43 डॉलर 1.01%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5328 डॉलर 0.13%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1596 डॉलर (-) 1.84%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.11 डॉलर (-) 1.71%
कार्डानो (Cardano) 0.5107 डॉलर (-) 1.22%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।