Get App

Crypto Price: सात दिनों में टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो मजबूत, BitCoin और Ethereum पड़े नरम

Crypto Price: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते जियो-पॉलिटिकल टेंशन में वैश्विक अनिश्चितता के बीच क्रिप्टो मार्केट में आज हल्की रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं लेकिन वीकली लेवल पर सिर्फ एक क्रिप्टो में ही तेजी दिख रही है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 4:31 PM
Crypto Price: सात दिनों में टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो मजबूत, BitCoin और Ethereum पड़े नरम
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.17% हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हल्की रौनक है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सभी क्रिप्टो ग्रीन है। हालांकि वीकली लेवल पर बात करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है और उसमें भी सात दिनों में करीब 11% की तेजी आई। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक हफ्ते में यह थोड़ा कमजोर हुआ है लेकिन पिछले 24 घंटे की बात करें तो इसमें करीब 2% की तेजी आई है। एक बिटकॉइन अभी 1.80% की तेजी के साथ $77,387.99 (₹73.42 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.14% की तेजी आई है और यह $2.57 लाख करोड़ (₹243.83 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-डॉगक्वॉइन (DogeCoin) ही ग्रीन है जोकि सात दिनों में करीब 11% मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में भी सिर्फ एथेरियम (Ethereum), एक्सआरपी (XRP), बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) में ही 1% से अधिक गिरावट आई है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें