Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, $63000 के पार BitCoin, एथेरियम में 2% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं और इनमें 17 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो उछलकर यह 63 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 2 फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड May 10, 2024 पर 4:59 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.25 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं और इनमें 17 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो उछलकर यह 63 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। फिलहाल एक बिटकॉइन अभी 3.64 फीसदी की तेजी के साथ 63,010.56 डॉलर (52.62 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 2 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.03% की तेजी आई है और यह 2.33 लाख करोड़ डॉलर (194.58 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के तीन क्रिप्टो लाल

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के तीन क्रिप्टो रेड जोन में है। हालांकि इनमें से दो-टेथर और यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं जबकि एक्सआरपी में भी करीब चौथाई फीसदी की ही गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक टॉनक्वॉइन, करीब 31 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद इस दौरान डॉगक्वॉइन 14 फीसदी से अधिक, सोलाना 12 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन करीब 7 फीसदी, बीएनबी करीब 6 फीसदी, कार्डानो 3 फीसदी और एथेरियम 2 फीसदी मजबूत हुआ है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6326 करोड़ डॉलर (5.28 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 0.33% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.25 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 63,010.56 डॉलर 3.64%
एथेरियम (Ethereum) 3,029.54 डॉलर 2.39%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 594.08 डॉलर 0.60%
सोलाना (Solana) 154.05 डॉलर 9.30%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5149 डॉलर 0.78%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.96 डॉलर 17.17%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1514 डॉलर 5.42%
कार्डानो (Cardano) 0.4633 डॉलर 3.16%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।