Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में 1% से कम उठा-पटक, लेकिन BitCoin का बढ़ा मार्केट में दबदबा

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती छाई हुई है। वीकली लेवल पर भी रुझान मिला-जुला ही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में आज 1% से कम की ही उठा-पटक है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह हल्का-सा ऊपर चढ़कर $78 हजार के पार है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 2:14 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में 1% से कम उठा-पटक, लेकिन BitCoin का बढ़ा मार्केट में दबदबा
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.05% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में किसी में भी 1% या इससे अधिक की उठा-पटक नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.68% की तेजी के साथ $78,097.44 (₹73.61 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.29% की तेजी आई है और यह 2.6 लाख करोड़ (₹245.05 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली कैसा है हाल

अब वीकली बात करें तो रुझान मिला-जुला है। बिटकॉइन (BitCoin), बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana), डॉगक्वॉइन (DogeCoin) और हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) को छोड़ मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के बाकी सभी क्रिप्टो में वीकली 1% से कम की उठा-पटक है। उसमें भी टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) तो वीकली लेवल पर लगभग फ्लैट ही हैं।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें