Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, $67000 के नीचे आया BitCoin, इस कारण बना दबाव

की। Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 3 फीसदी से अधिक टूट गया है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी करीब 4 फीसदी फीकी पड़ी है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.97 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। बिटक्वॉइन ईटीएफ से निकासी के चलते दबाव बना और इस वजह से मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 3 फीसदी से अधिक टूट गया है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ 66,997.56 डॉलर (56 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी करीब 4 फीसदी फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.55% की गिरावट आई है और यह 2.44 लाख करोड़ डॉलर (203.95 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8128 करोड़ डॉलर (6.79 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 47.82% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.97 फीसदी हिस्सेदारी है।


वीकली भी क्रिप्टो मार्केट में ऑल रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है। सात दिनों में सबसे अधिक डॉगक्वॉइन टूटा है। यह करीब 11 फीसदी कमजोर हुआ है। एक हफ्ते में एक्सआरपी 7 फीसदी से अधिक, सोलाना करीब 7 फीसदी, एथेरियम 6 फीसदी, बीएनबी करीब 6 फीसदी, कार्डानो 5 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन करीब 3 फीसदी और टॉनक्वॉइन करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,997.56 डॉलर (-) 3.41%
एथेरियम (Ethereum) 3,533.72 डॉलर (-) 3.83%
टेथर (Tether) 0.9992 डॉलर (-) 0.06%
बीएनबी (BNB) 605.45 डॉलर (-) 5.42%
सोलाना (Solana) 154.43 डॉलर (-) 3.26%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%  
एक्सआरपी (XRP) 0.4852 डॉलर (-) 2.54%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1417 डॉलर (-) 2.05%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.84 डॉलर (-) 3.35%
कार्डानो (Cardano) 0.4309 डॉलर (-) 3.95%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।