Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में ही गिरावट नहीं है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में 8 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 4 फीसदी कमजोर हुआ है और मई के बाद पहली बार 58 हजार डॉलर के नीचे आ गया लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 4.01 फीसदी की गिरावट के साथ 57,838.31 डॉलर (48.29 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
