Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल, BitCoin की फीकी पड़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से दो ग्रीन और तीसरा रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 1 फीसदी फीकी हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 5:17 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में 1% से अधिक हलचल, BitCoin की फीकी पड़ी चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति लगभग फ्लैट है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.25 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से दो ग्रीन और तीसरा रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति लगभग फ्लैट है। एक बिटकॉइन अभी 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 55.70 लाख रुपये के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 1 फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.19% की गिरावट आई है और यह 202.56 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सात दिनों में कार्डानो करीब 6 फीसदी और टॉनक्वॉइन 3 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना करीब 11 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब 8 फीसदी, बिटक्वॉइन और एक्सआरपी ढाई-ढाई फीसदी के करीब और बीएनबी डेढ़ फीसदी से अधिक उछले हैं। वहीं एथेरियम, टेथर और यूएसडी क्वॉइन में आधे फीसदी से कम तेजी है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें