Crypto Price: ₹100 से सस्ता यह क्रिप्टो चमका BitCoin से भी ज्यादा, फीकी पड़ी Ethereum की चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर पड़ी है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin का दबदबा 0.06 फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.78 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर पड़ी है। एक बिटकॉइन अभी 3.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 55.34 लाख रुपये के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.72% की गिरावट आई है और यह 199.01 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

वीकली टॉप-10 में मिला-जुला रुझान

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में एक्सआरपी 4 फीसदी से अधिक, सोलाना ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो यूएसडी क्वाइन में हल्की तेजी है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में डॉगक्वॉअन की चमक 6 फीसदी से अधिक, कार्डानो और एथेरियम की 4-4 फीसदी, टॉनक्वॉइन की करीब ढाई फीसदी और बिटक्वॉइन की आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है। बीएनबी और टेथर में मामूली गिरावट है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5.34 लाख करोड़ रुपये क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 18.61% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin का दबदबा 0.06 फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.78 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) ₹55,34,746.25 (-) 0.65%
एथेरियम (Ethereum) ₹2,77,361.84 (-) 0.63%
टेथर (Tether) ₹83.67 (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) ₹49,006.53 2.07%
सोलाना (Solana) ₹15,251.42 0.80%
 एक्सआरपी (XRP) ₹54.70 4.46%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ₹83.72 0.00%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) ₹10.48 (-) 3.39%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) ₹570.14  2.55%
कार्डानो (Cardano) ₹33.52 (-) 0.65%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।