Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 70,167.84 डॉलर (58.5 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी हल्की बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.34% की गिरावट आई है और यह 2.65 लाख करोड़ डॉलर (220.93 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट
टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही वीकली तेज गिरावट है। एक हफ्ते में एवालांचे डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके अलावा टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह 36 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके बाद बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, बीएनबी 7 फीसदी से अधिक, सोलाना 6 फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब 5 फीसदी और एथेरियम तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान एक्सआरपी भी करीब एक फीसदी उछला है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9309 करोड़ डॉलर (7.76 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 22.57% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.05 फीसदी हिस्सेदारी है।