Crypto Price: टॉप-10 क्रिप्टो में 7% तक की गिरावट, BitCoin की भी फीकी पड़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है जो करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 7 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी फीका पड़ा है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.99 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) ही ग्रीन है जो करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 7 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी फीका पड़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 61,540.14 डॉलर (51.41 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी दो फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.09% की गिरावट आई है और यह 2.25 लाख करोड़ डॉलर (187.97 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन है। हालांकि इनमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन 27 फीसदी से अधिक, सोलाना और कार्डानो 24-24 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी करीब 21 फीसदी, टॉनक्वॉइन 18 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 16 फीसदी और बिटक्वॉइन करीब 13 फीसदी, और बीएनबी करीब 10 फीसदी कमजोर हुआ है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 10008 करोड़ डॉलर (8.36 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.04% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.99 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 61,540.14 डॉलर (-) 2.28%
एथेरियम (Ethereum) 3,001.70 डॉलर (-) 2.06%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 543.52 डॉलर  0.51%
सोलाना (Solana) 131.43 डॉलर (-) 4.92%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4876 डॉलर (-) 1.31%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.03 डॉलर (-) 3.95%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1447 डॉलर (-) 7.44%
कार्डानो (Cardano) 0.4446 डॉलर (-) 2.55%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।