Crypto Price: BitCoin की चमक फीकी, Ethereum में बिकवाली का दबाव, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक फीकी हुई है

अपडेटेड May 29, 2024 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.34 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 67,934.01 डॉलर (56.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी ढाई फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.12% की गिरावट आई है और यह 2.56 लाख करोड़ डॉलर (213.45 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9157 करोड़ डॉलर (7.63 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 1.69% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.34 फीसदी हिस्सेदारी है।


टॉप-10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन हैं। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 4 फीसदी और एथेरियम दो फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सोलाना 6 फीसदी, कार्डानो करीब 5 फीसदी, बीएनबी 4 फीसदी, बिटक्वॉइन 3 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब डेढ़ फीसदी और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक फिसले हैं। इस दौरान यूएसडी क्वाइन और टेथर में मामूली गिरावट आई।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 67,934.01 डॉलर (-) 0.98%
एथेरियम (Ethereum) 3,814.52 डॉलर (-) 2.53%
टेथर (Tether) 0.999 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 599.17 डॉलर (-) 0.71%
सोलाना (Solana) 169.37 डॉलर 0.00%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5296 डॉलर (-) 0.45%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1654 डॉलर (-) 0.93%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.52 डॉलर 1.24%
कार्डानो (Cardano) 0.463 डॉलर 0.37%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।