Get App

Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ 1 क्रिप्टो ग्रीन, BitCoin की चमक पड़ी फीकी, इस कारण मार्केट में हाहाकार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के एक को छोड़ बाकी सभी क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति और एक हफ्ते में इनमें कैसा रुझान रहा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 4:20 PM
Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ 1 क्रिप्टो ग्रीन, BitCoin की चमक पड़ी फीकी, इस कारण मार्केट में हाहाकार
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.18% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 58.95% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने ऐलान किया कि ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई तो क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मच गया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ ट्रॉन (Tron) ही ग्रीन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक फिसला है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.59% की गिरावट के साथ $71,661.29 (₹66.71 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 1% से अधिक कम हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.36% की गिरावट आई है और यह $2.43 लाख करोड़ (₹226.21 लाख करोड़) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से सभी टॉप-10 क्रिप्टो मजबूत हुए हैं। सात दिनों में सबसे अधिक तेजी हाइपरलिक्विड मे आई जो 14% मजबूत हुआ। वहीं इस दौरान यानी एक हफ्ते में बिटकॉइन 7% से अधिक तो एथेरियम 8% से अधिक मजबूत हुआ।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें