Crypto Price: BitCoin की चमक पड़ी फीकी, Ethereum में उछाल, टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के तीन ही क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से तो सिर्फ एक ही आज ग्रीन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में मामूली बदलाव है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी हल्की ढीली हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Mar 30, 2024 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.02 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन ही क्रिप्टो- बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से तो सिर्फ सोलाना ही आज ग्रीन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में मामूली बदलाव है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी हल्की ढीली हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 70,142.39 डॉलर (58.49 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.02% की तेजी आई है और यह 2.65 लाख करोड़ डॉलर (220.97 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट

टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही वीकली गिरावट है। सात दिनों में एवालांचे करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह करीब 29 फीसदी चढ़ा है। इसके बाद सोलाना 12 फीसदी से अधिक, बीएनबी 9 फीसदी, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, एथेरियम 5 फीसदी, कार्डानो 4 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8094 करोड़ डॉलर (6.75 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.90% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.02 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 70,142.39 डॉलर  (-) 0.08%
एथेरियम (Ethereum) 3,531.14 डॉलर  0.70%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 604.83 डॉलर  (-) 1.34%
सोलाना (Solana)  196.44 डॉलर  5.83%
एक्सआरपी (XRP) 0.6262 डॉलर  (-) 0.75%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.2107 डॉलर  (-) 2.74%
कार्डानो (Cardano) 0.6551 डॉलर  0.13%
एवालांचे (Avalanche) 54.17 डॉलर 0.82%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।