Get App

Crypto Price: BitCoin की चमक पड़ी फीकी, Ethereum में उछाल, टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के तीन ही क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से तो सिर्फ एक ही आज ग्रीन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में मामूली बदलाव है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी हल्की ढीली हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 5:06 PM
Crypto Price: BitCoin की चमक पड़ी फीकी, Ethereum में उछाल, टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में तेज हलचल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.02 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन ही क्रिप्टो- बीएनबी (BNB), सोलाना (Solana) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसमें से तो सिर्फ सोलाना ही आज ग्रीन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में मामूली बदलाव है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी हल्की ढीली हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 70,142.39 डॉलर (58.49 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.02% की तेजी आई है और यह 2.65 लाख करोड़ डॉलर (220.97 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट

टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही वीकली गिरावट है। सात दिनों में एवालांचे करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह करीब 29 फीसदी चढ़ा है। इसके बाद सोलाना 12 फीसदी से अधिक, बीएनबी 9 फीसदी, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, एथेरियम 5 फीसदी, कार्डानो 4 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें