Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में शानदार रौनक, BitCoin फिर $26000 के पार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो को छोड़ बाकी में एक फीसदी से अधिक तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें दो फीसदी से अधिक तेजी आई है और यह एक बार फिर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और मार्केट में स्थिति भी मजबूत हुई है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 5:14 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.41% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के तीन क्रिप्टो को छोड़ बाकी सबमें एक फीसदी से अधिक तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें दो फीसदी से अधिक तेजी आई है और यह एक बार फिर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.26 फीसदी की तेजी के साथ 26,515.69 डॉलर (21.89 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.81% की तेजी आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.52 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में सिर्फ दो ग्रीन जोन में हैं लेकिन इसमें से सिर्फ एक ट्रॉन में अच्छी तेजी है। सात दिनों में ट्रॉन करीब 4 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि टेथर में मामूली तेजी है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एक्सआरपी कमजोर हुआ है और यह 10 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके बाद सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब 7 फीसदी, एथेरियम 6 फीसदी से अधिक के साथ-साथ सोलाना और डोजेक्वॉइन 5-5 फीसदी से अधिक गिरे हैं। इस दौरान बीएनबी 4 फीसदी से अधिक और कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक लुढ़का है जबकि यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।


Angel One ने क्लाइंट्स को भेजा मेल, Dinesh Kirola से रहें दूर, ये है पूरा मामला

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,515.69 डॉलर 2.26%
एथेरियम (Ethereum) 1,672.81 डॉलर 1.91%
टेथर (Tether) 0.9996 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 220.33 डॉलर 2.70%
एक्सआरपी (XRP) 0.5251 डॉलर 1.22%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2674 डॉलर 3.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06366 डॉलर 0.51%
सोलाना (Solana) 21.82 डॉलर 5.45%
ट्रॉन (Tron) 0.07765 डॉलर 1.67%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3269 करोड़ डॉलर (2.70 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.23% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.41% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।