Crypto Price: $31000 के नीचे आया BitCoin, लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूटकर 31 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। वहीं वीकली स्तर पर कोई भी क्रिप्टो रेड जोन में नहीं है

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.63% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूटकर 31 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 30,694.47 डॉलर (25.25 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी यह 1900 डॉलर के पार हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.26% की गिरावट आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.71 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी लिटेक्वॉइन में है और यह 23 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में 18 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। एक हफ्ते में कार्डानो 6 फीसदी और डोजेक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक उछला है। एथेरियम और बीएनबी में 3-3 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक्सआरपी इस दौरान डेढ़ फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है जबकि टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।


ITC Share Price: लगातार पांचवे दिन आई तेजी, इस कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे शेयर, निवेश के लिए अब अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,694.47 डॉलर (-) 1.02%
एथेरियम (Ethereum) 1,924.36 डॉलर (-) 1.65%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 241.60 डॉलर (-) 1.46%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4853 डॉलर (-) 0.48%
कार्डानो (Cardano) 0.2924 डॉलर (-) 1.14%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06811 डॉलर (-) 0.15%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 106.21 डॉलर (-) 1.18%
सोलाना (Solana) 19.12 डॉलर (-) 0.43%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2769 करोड़ डॉलर (2.28 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 25% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.63% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।