Crypto Price: BitCoin में आधे फीसदी की गिरावट, टॉप-10 के सिर्फ इस क्रिप्टो में 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से एक रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Sep 22, 2023 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.17% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) में एक फीसदी से अधिक हलचल है जिसमें से कार्डानो तो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 26,615.72 डॉलर (22.08 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक में मामूली गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.15% की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.11 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक हफ्ते में सबसे अधिक तेजी टॉनक्वॉइन में है और यह करीब 18 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान सोलाना 3 फीसदी से अधिक, XRP करीब 3 फीसदी और बिटक्वॉइन आधा फीसदी मजबूत हुआ है जबकि यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक गिरावट कार्डानो में है और 2 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान एथेरियम करीब 2 फीसदी, बीएनबी में आधे फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं टेथर लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।


JPMorgan के इस फैसले ने भरी चाबी, PNB Gilts में लग गया अपर सर्किट

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2577 करोड़ डॉलर (2.14 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.42% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.17% है।

Multibagger Stocks: दो दिन में 12% टूट गया Glenmark Pharma, बचा हुआ मुनाफा लेकर निकल लें या रखें होल्ड?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,615.72 डॉलर (-) 0.54%
एथेरियम (Ethereum) 1,595.15 डॉलर (-) 0.01%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 210.92 डॉलर 0.26%
एक्सआरपी (XRP) 0.5094 डॉलर 1.06%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0616 डॉलर (-) 0.11%
कार्डानो (Cardano) 0.245 डॉलर (-) 1.08%
सोलाना (Solana) 19.64 डॉलर 0.10%
टॉनक्वॉइन (Toncoin) 2.29 डॉलर (-) 0.90%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।