Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती, BitCoin की चमक फीकी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। वहीं बाकी क्रिप्टो में आधे फीसदी से भी कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली रूप से फीकी हुई है और मार्केट में स्थिति भी कमजोर हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 5:02 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती, BitCoin की चमक फीकी, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.42% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। वहीं बाकी क्रिप्टो में आधे फीसदी से भी कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली रूप से फीकी हुई है और मार्केट में स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 29,991.22 डॉलर (24.63 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में हल्की तेजी आई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.16% की तेजी आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.53 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वॉइन और बीएनबी रेड जोन में हैं। एक हफ्ते में बिटक्वॉइन और बीएनबी दो-दो फीसदी से अधिक गिरे हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी करीब 67 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद सात दिनों में सोलाना करीब 19 फीसदी के साथ-साथ कार्डानो 8 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, ट्रॉन करीब ढाई फीसदी और एथेरियम एक फीसदी से अधिक चढ़ा है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन ये लगभग फ्लैट हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें