Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 43,663.85 डॉलर (36.31 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.43% की तेजी आई है और यह 1.66 लाख करोड़ डॉलर (138.04 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक हफ्ते में सबसे अधिक कार्डानो और डोजेक्वॉइन, करीब 4-4 फीसदी और XRP करीब दो फीसदी कमजोर कमजोर हुए हैं। इसके बाद टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 19 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान बीएनबी 8 फीसदी से अधिक, एवालांचे करीब 8 फीसदी, बिटक्वॉइन 2 फीसदी से अधिक और एथेरियम 1 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7830 करोड़ डॉलर (6.51 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.92 फीसदी अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.58% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.55% है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय