Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मिला-जुला रुझान, BitCoin फिसला, Ethereum की बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 22, 2023 पर 5:02 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मिला-जुला रुझान, BitCoin फिसला, Ethereum की बढ़ी चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.58% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.55% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 43,663.85 डॉलर (36.31 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.43% की तेजी आई है और यह 1.66 लाख करोड़ डॉलर (138.04 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक हफ्ते में सबसे अधिक कार्डानो और डोजेक्वॉइन, करीब 4-4 फीसदी और XRP करीब दो फीसदी कमजोर कमजोर हुए हैं। इसके बाद टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 19 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान बीएनबी 8 फीसदी से अधिक, एवालांचे करीब 8 फीसदी, बिटक्वॉइन 2 फीसदी से अधिक और एथेरियम 1 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें