Crypto Price: BitCoin का मार्केट में घटा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 50 फीसदी से नीचे आ गई है यानी अब आधे क्रिप्टो मार्केट पर इसका कब्जा नहीं है। वहीं वीकली बात करें तो सिर्फ तीन क्रिप्टोकरेंसी में ही मजबूती का रुझान है

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 5:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22% अधिक हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.42% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 50 फीसदी से नीचे आ गई है यानी अब आधे क्रिप्टो मार्केट पर इसका कब्जा नहीं है। एक बिटकॉइन अभी 1.07 फीसदी की फिसलन के साथ 30,480.40 डॉलर (25.02 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और इसके भाव 1900 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.32% की कमी आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.69 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

320 साल पुराना यह न्यूजपेपर हुआ बंद, ट्विटर पर यूजर्स ने लगाई Elon Musk से गुहार


वीकली तीन क्रिप्टो में ही तेजी का रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन में तेजी का रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक लिटेक्वॉइन उछलकर टॉप-10 में पहुंच गया। यह 16 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में करीब 6 फीसदी और एथेरियम में डेढ़ फीसदी की तेजी सात दिनों में आई है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एक्सआरपी, करीब 5 फीसदी और फिर कार्डानो 3 फीसदी कमजोर हुआ है। बीएनबी 0.90 फीसदी, बिटक्वॉइन 0.79 फीसदी और डोजेक्वॉइन 0.61 फीसदी टूटे हैं। वहीं टेथर और यूएसडीक्वॉइन रेड जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर।

बिना अकाउंट बनाए नहीं देख सकेंगे ट्वीट, Twitter ने एकाएक इस कारण बदले नियम

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,480.40 डॉलर (-) 1.07%
एथेरियम (Ethereum) 1,924.00 डॉलर 1.71%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 243.08 डॉलर 1.30%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4706 डॉलर (-) 2.11%
कार्डानो (Cardano) 0.2872 डॉलर (-) 2.89%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06753 डॉलर 1.67%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 106.39 डॉलर 5.87%
सोलाना (Solana) 18.29 डॉलर (-) 1.81%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5682 करोड़ डॉलर (4.67 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 38.71% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.42% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.59% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।