Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट ही हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टो सात फीसदी तक टूट चुके हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक टूटकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी घटी है। एक बिटकॉइन अभी 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 25,785.10 डॉलर (21.30 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
