Crypto Price: BitCoin में 1% की कमजोरी, लेकिन बढ़ी मार्केट में हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) करीब एक फीसदी कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी हल्की बढ़ी है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक टूटकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 4:10 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.81 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब एक फीसदी कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी हल्की बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 27,370.18 डॉलर (22.42 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक टूटकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.26 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.15 लाख करोड़ डॉलर (94.20 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) कमजोर हुआ है। यह 16 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद एक हफ्ते में पॉलीगॉन (Polygon) 15 फीसदी से अधिक और सोलाना (Solana) 14 फीसदी से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 8 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 12 फीसदी कमजोर हुआ है।


Mankind Pharma IPO: 25 अप्रैल को खुलेगा 2023 का दूसरा इश्यू, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, पैसे लगाने से पहले चेक करें ये 10 प्वाइंट्स

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,370.18 डॉलर (-) 0.97%
एथेरियम (Ethereum) 1,845.46 डॉलर (-) 1.43%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 330.37 डॉलर (-) 0.29%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4638 डॉलर (-) 1.25%
कार्डानो (Cardano) 0.3866 डॉलर (-) 1.86%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07891 डॉलर (-) 1.73%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9935 डॉलर (-) 3.08%
सोलाना (Solana) 21.49 डॉलर (-) 2.71%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3449 करोड़ डॉलर (2.82 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.48% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.07 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.81 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।