Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, कमजोर BitCoin की कम हुई मार्केट पर पकड़, टॉप-10 के सभी करेंसीज आज रेड

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। वहीं वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है और सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक फिसलकर 28 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी से नीचे आ गई है

अपडेटेड May 08, 2023 पर 4:21 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.91 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक फिसलकर 28 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी से नीचे आ गई है। एक बिटकॉइन अभी 3.17 फीसदी की गिरावट के साथ 27,947.58 डॉलर (22.86 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 2 फीसदी से अधिक टूटकर 1900 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.82 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.15 लाख करोड़ डॉलर (94.07 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो-एथेरियम (Ethereum) और टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें सिर्फ एथेरियम में ही आधे फीसदी से अधिक उछाल है और टेथर में मामूली तेजी है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) कमजोर हुआ है। यह 6 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं बीएनबी, कार्डानो और डोजेक्वॉइन एक हफ्ते में 5 फीसदी से अधिक फिसला है। वहीं पॉलीगान और सोलाना चार फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। टॉप के क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी टूटा है।


Stock Market News: कोटक के पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल, चेक करें किन शेयरों को मिली जगह तो कौन बाहर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,947.58 डॉलर (-) 3.17%
एथेरियम (Ethereum) 1,858.26 डॉलर (-) 2.44%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 317.45 डॉलर (-) 2.05%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4358 डॉलर (-) 4.83%
कार्डानो (Cardano) 0.3696 डॉलर (-) 2.93%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07485 डॉलर (-) 2.87%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9395 डॉलर (-) 3.98%
सोलाना (Solana) 21.26 डॉलर (-) 3.42%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3745 करोड़ डॉलर (3..06 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.49% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.91 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।