Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है और वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब दो फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम होकर 49 फीसदी के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 26,053.94 डॉलर (21.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी कम हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.47% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.45 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
