Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार, BitCoin आया $67000 के नीचे, Ethereum में 8% की गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही आज ग्रीन है और वह भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक दिन पहले यह पहली बार 74 हजार डॉलर के लेवल के काफी करीब पहुंचा था लेकिन अब यह 67 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 5:22 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही आज ग्रीन है और वह भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक दिन पहले यह पहली बार 74 हजार डॉलर के लेवल के काफी करीब पहुंचा था लेकिन अब यह 67 हजार डॉलर के भी नीचे आ गया है। हॉन्गकॉन्ग के एक एक्सचेंज वीडीएक्स (VDX) ने नोट के मुताबिक बिटक्वॉइन में अभी कुछ समय पहले तक इतनी तेज उछाल थी कि आज इसके भाव में करेक्शन चौंकाने वाला नहीं है।

एक बिटकॉइन अभी 8.33 फीसदी की गिरावट के साथ 66,823.25 डॉलर (55.37 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आठ फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 7.95% की गिरावट आई है और यह 2.53 लाख करोड़ डॉलर (209.63 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन है। इसमें सबसे अधिक तेजी बीएनबी में है और यह करीब 21 फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में एवालांचे करीब 16 फीसदी और सोलाना 14 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान डोजेक्वॉइन और एथेरियम 8-8 फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब 6 फीसदी, एक्सआरपी ढाई फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन करीब 1 फीसदी कमजोर हुआ है। टेथर में 0.15 फीसदी की गिरावट है जबकि यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,823.25 डॉलर (-) 8.33%
एथेरियम (Ethereum) 3,623.59 डॉलर (-) 8.39%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर (-) 0.11%
बीएनबी (BNB) 569.26 डॉलर (-) 6.36%
सोलाना (Solana) 166.78 डॉलर (-) 2.59%
एक्सआरपी (XRP) 0.6087 डॉलर (-) 10.87%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.6932 डॉलर (-) 12.13%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1574 डॉलर (-) 13.16%
एवालांचे (Avalanche) 50.25 डॉलर (-) 11.19%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 21419 करोड़ डॉलर (17.75 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 59.44% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

BitCoin सेफ रखने की निंजा टेक्निक, El Salvador का ये है बिग प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।