BitCoin सेफ रखने की निंजा टेक्निक, El Salvador का ये है बिग प्लान

Crypto News: अल सल्वाडोर ने सितंबर 2021 में बिटक्वॉइन (BitCoin) को लीगल टेंडर के रूप में मंजूरी दी थी और ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया। हालांकि उसके इस कदम की काफी आलोचना हुई। अल सल्वाडोर अब इस मामले में और आगे निकल गया और इसने इसे ऑफलाइन डिवाइस में स्टोर करने की योजना बनाई है। इसके अलावा बिटक्वॉइन सिटी (BitCoin City) की भी योजना है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
अल सल्वाडोर की योजना अपने बिटक्वॉइन एसेट्स (BitCoin Assets) का एक बड़ा हिस्सा एक ऑफलाइन डिवाइस में स्टोर करने का है। (File Photo- Pexels)

Crypto News: बिटक्वॉइन (BitCoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसी के साथ सबसे बड़ा रिस्क इसकी सिक्योरिटी है। इसकी हैकिंग का डर बना रहता है। चूंकि इसकी पूरी प्रक्रिया यानी लेन-देन ऑनलाइन ही होती है तो हमेशा सेंध लगने का रिस्क रहता है। इसे लेकर सेंट्रल अमेरिका के एक देश अल सल्वाडोर (El Salvador) ने एक तगड़ा प्लान तैयार किया है। अल सल्वाडोर की योजना अपने बिटक्वॉइन एसेट्स (BitCoin Assets) का एक बड़ा हिस्सा एक ऑफलाइन डिवाइस में स्टोर करने का है। अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले (Nayib Bukele) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि जिस ऑफलाइन डिवाइस में इसे स्टोर किया जाएगा, उसे देश में ही एक वॉल्ट में रखा जाएगा।

कितना BitCoin है El Salvador के पास

अभी हाल ही में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने बुकेले के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस हफ्ते की शुरुआत में एक डेटा था। इसके मुताबिक अल सल्वाडोर का बिटकॉइन पोर्टफोलियो 20.5 करोड़ डॉलर से कम है, जिससे लगभग 8.3 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ है। हालांकि होल्डिंग कितनी है, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बिटक्वॉइन की हालिया तेजी ने एक बार फिर इस क्रिप्टो को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। गुरुवार को इसने 73800 डॉलर का रिकॉर्ड हाई लेवल छू दिया था।


BitCoin City बनाने की भी है योजना

अल सल्वाडोर ने सितंबर 2021 में बिटक्वॉइन को लीगल टेंडर के रूप में मंजूरी दी थी और ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया। हालांकि उसके इस कदम की काफी आलोचना हुई। इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने भी इसकी काफी आलोचना की थी। अब काफी कुछ बदल चुका है और अमेरिका में इसके ETF को भी मंजूरी मिल चुकी है। अल सल्वाडोर की बात करें तो इस मामले में काफी आगे है और इसने सबसे पहले बिटक्वॉइन को मान्यता दी और अब इसे ऑफलाइन डिवाइस में स्टोर करने की योजना बनाई है। अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति की एक और योजना है बिटक्वॉइन सिटी बनाने की। इसके लिए योजना है कि बिटक्वॉइन के लिए एक ज्वालामुखी के जरिए पावर की व्यवस्था की जाएगी और यहां टैक्स-फ्री क्रिप्टो हैवेन बनाया जाएगा।

अमेरिकी फेड कब करेगा दरों में कटौती? एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।