अमेरिकी फेड कब करेगा ब्याज दरों में कटौती? एक्सपर्ट्स का ये है कैलकुलेशन

अमेरिकी फेड ने कोरोना महामारी के दौरान हाई इनफ्लेशन के चलते ब्याज दरों को बढ़ाया था। अब यह काफी नीचे आ चुका है लेकिन अभी भी अमेरिकी फेड दरों में कटौती का इंतजार आगे खिसकाता जा रहा है। दुनिया भर की निगाहें इस समय इस बात पर लगी हुई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दरों में कटौती का सिलसिला कब शुरू करता है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जून के आखिरी से अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती का सिलसिल शुरू कर सकता है और इस साल के आखिरी तक इमसें 0.75 फीसदी या 1 फीसदी की कटौती हो सकती है।

दुनिया भर की निगाहें इस समय इस बात पर लगी हुई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दरों में कटौती का सिलसिला कब शुरू करता है। महंगाई को लेकर अभी भी उम्मीद के विपरीत राहत नहीं मिल पाई है लेकिन इसके बावजूद एक्सपर्ट की मानें तो अमेरिकी फेड दूसरी तिमाही के आखिरी यानी अप्रैल-जून 2024 के आखिरी से दरों में कटौती शुरू कर सकता है। इनवेस्को की चीफ ग्लोबल मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टीन हूपर के मुताबिक अनुमान से अधिक महंगाई दर के बावजूद जून के आखिरी से दरों में कटौती शुरू हो सकती है। उन्होंने ये बातें फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में आयोजित एक मैगजीन के सालाना इनवेस्ट इन वूमेन कांफ्रेंस में कहीं। इस कांफ्रेंस में शामिल क्रिस्टीना समेत अन्य स्ट्रैटेजिस्ट्स का मानना है कि अमेरिकी इकॉनमी मंदी से बच सकती है क्योंकि अमेरिकी फेड इंटेरेस्ट रेट पॉलिसी में बदलाव कर रहा है।

हाई इनफ्लेशन के चलते बढ़ाई गईं थी ब्याज दरें

अमेरिकी फेड ने कोरोना महामारी के दौरान हाई इनफ्लेशन के चलते ब्याज दरों को बढ़ाया था। फेड ने आखिरी बार ब्याज दरें 2023 की गर्मियों में बढ़ाई थीं। 2022 के मध्य में इनफ्लेशन शिखर पर पहुंच गया था और अब यह इस हाई से काफी नीचे आ चुका है लेकिन अभी भी यह फेड के 2 फीसदी के टारगेट लेवल से काफी ऊपर है। इस कारण अमेरिकी फेड दरों में कटौती का इंतजार आगे खिसकाता जा रहा है।


अब कितनी कटौती के हैं आसार

फेड के प्रमुख जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने कहा था कि दरों में कटौती का इंतजार अब बहुत लंबा नहीं होने वाला है। क्रिस्टीना का कहना है कि जून के आखिरी से अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती का सिलसिल शुरू कर सकता है और इस साल के आखिरी तक इमसें 0.75 फीसदी या 1 फीसदी की कटौती हो सकती है।

फ्रैंकलिन टेंपल्टन की प्रेसिडेंट और सीईओ जेनी जॉनसन का भी ऐसा ही अनुमान है कि अमेरिकी फेड इसी साल दरों में कटौती का सिलसिल शुरू कर सकता है लेकिन यह जुलाई या सितंबर में फेड की पॉलिसी मीटिंग्स में हो सकता है। AllianceBernstein के वेल्थ स्ट्रैटेजीज ग्रुप की सीनियर इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट Moira McLachlan का कहना है कि पहले उनका अनुमान इस साल पांच या छह कटौती का था लेकिन अब यह तीन या चार बार ही कटौती के आसार दिख रहे हैं। उनका भी अनुमान है कि इस साल दरों में 1 फीसदी की कटौती हो सकती है।

अभी और रुलाएगा बाजार? स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई से डूबे ₹9 लाख करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।