Crypto Price: BitCoin में 8% की गिरावट, 11% टूटा Ethereum, क्रिप्टो मार्केट में मचा कोहराम

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है लेकिन इसमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ बाकी क्रिप्टो में 14 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 8 फीसदी से अधिक टूटकर 63 हजार डॉलर के नीचे आ गया

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 5:14 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.58 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.46 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है लेकिन इसमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ बाकी क्रिप्टो में 14 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 8 फीसदी से अधिक टूटकर 63 हजार डॉलर के नीचे आ गया। मुनाफावसूली के चलते इसके भाव रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। कुछ दिन पहले यह 74 हजार डॉलर के काफी करीब पहुंचा था। इसकी गिरावट ने बाकी क्रिप्टो को भी तगड़ा झटका दिया। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में बिटक्वॉइन का दबदबा बढ़ा है।

एक बिटकॉइन अभी 8.21 फीसदी की गिरावट के साथ 62,605.24 डॉलर (51.98 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 11 फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 8.55% की गिरावट आई है और यह 2.36 लाख करोड़ डॉलर (195.96 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन है। हालांकि इसमें से यूएसडी क्वॉइन में तेजी मामूली ही है। एक हफ्ते में एवालांचे करीब 16 फीसदी और सोलाना 13 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान डोजेक्वॉइन 26 फीसदी से अधिक, एथेरियम 20 फीसदी से अधिक और कार्डानो करीब 20 फीसदी कमजोर हुए हैं। एक हफ्ते में एक्सआरपी 17 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 13 फीसदी और बीएनबी 5 फीसदी फिसला है जबकि टेथर में मामूली गिरावट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,605.24 डॉलर (-) 8.21%
एथेरियम (Ethereum) 3,210.27 डॉलर (-) 10.70%
टेथर (Tether) 0.9992 डॉलर 0.05%
सोलाना (Solana) 172.16 डॉलर (-) 16.85%
बीएनबी (BNB) 504.31 डॉलर (-) 11.43%
एक्सआरपी (XRP) 0.581 डॉलर (-) 5.17%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.6002 डॉलर (-) 12.25%
एवालांचे (Avalanche) 55.40 डॉलर (-) 13.28%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1263 डॉलर (-) 14.72%

 

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 17509 करोड़ डॉलर (14.54 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 31.51% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.58 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.46 फीसदी हिस्सेदारी है।

Tata Consumer Products से कितने मुनाफे की गुंजाइश? ब्रोकरेज का ये है कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।