Get App

Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा क्रिप्टो मार्केट में दबदबा, Ethereum की फीकी पड़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन वीकली स्थिति पूरी तरह से उलट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक फीकी हुई लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक कम हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 03, 2024 पर 8:00 PM
Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा क्रिप्टो मार्केट में दबदबा, Ethereum की फीकी पड़ी चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.30 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.20 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन वीकली स्थिति पूरी तरह से उलट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक फीकी हुई लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 70,066.14 डॉलर (58.39 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक कम हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.56% की गिरावट आई है और यह 2.64 लाख करोड़ डॉलर (220.02 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन

टॉप-10 के सभी क्रिप्टो एक हफ्ते में मजबूत हुए है। सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह 36 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके बाद बिटक्वॉइन करीब 11 फीसदी, एथेरियम 10 फीसदी, बीएनबी 9 फीसदी और सोलाना 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान कार्डानो करीब 7 फीसदी, एवालांचे 3 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी करीब 4 फीसदी और एवालांचे 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें