Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) ही रेड जोन में है। इसमें से कार्डानो तो लगभग फ्लैट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 30,624.88 डॉलर (25.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.31% की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.76 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
