Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) करीब दो फीसदी उछलकर 23500 के पार ट्रेड हो रहा है। एक बिटकॉइन अभी 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 23,749.82 डॉलर (19.60 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.74 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (89.11 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
