Crypto Price: $29000 के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के सिर्फ इस क्रिप्टो में अच्छी तेजी

Crypto Price: टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज जो ग्रीन जोन में हैं, उसमें से सिर्फ एक में ही अच्छी तेजी है। बाकी में एक फीसदी से भी कम उछाल है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटक्वॉइन एक बार फिर 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक टूटा है

अपडेटेड Apr 20, 2023 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.92 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उसमें से सिर्फ डोजेक्वॉइन में ही अच्छी तेजी है और बाकी में एक फीसदी से भी कम उछाल है। डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में चार फीसदी से अधिक की तेजी है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक बार फिर यह 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28,851.84 डॉलर (23.70 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक टूटा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.72 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.22 लाख करोड़ डॉलर (100.23 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Fortis ने बढ़ाया गुरुग्राम में अपना दबदबा, इस हॉस्पिटल को खरीदने के लिए किया सौदा


वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान। सात दिनों में डोजेक्वॉइन (Dogecoin) सबसे अधिक करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सबसे अधिक कमजोरी सोलाना में आई है। यह करीब 6 फीसदी टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब 5 फीसदी कमजोर हुआ है तो एथेरियम में 1 फीसदी से अधिक गिरावट है।

इस PSU में कमाई का मौका, Goldman ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,851.84 डॉलर (-) 1.08%
एथेरियम (Ethereum) 1,957.50 डॉलर (-) 1.20%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 325.80 डॉलर (-) 0.77%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4923 डॉलर 0.41%
कार्डानो (Cardano) 0.4183 डॉलर 0.26%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.09176 डॉलर 4.51%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.09 डॉलर (-) 1.53%
सोलाना (Solana) 22.69 डॉलर (-) 1.71%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5177 करोड़ डॉलर (4.25 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.07% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।