Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उसमें से सिर्फ डोजेक्वॉइन में ही अच्छी तेजी है और बाकी में एक फीसदी से भी कम उछाल है। डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में चार फीसदी से अधिक की तेजी है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक बार फिर यह 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28,851.84 डॉलर (23.70 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
