Crypto Price: फ्लैट BitCoin की मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी, टॉप-10 क्रिप्टो में कोई भी ग्रीन जोन में नहीं, चेक करें लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन दो को छोड़ किसी में भी दो फीसदी से अधिक गिरावट नहीं है। क्रिप्टोकरेंसीज की हालत वीकली तौर पर भी अच्छी नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 में शुमार कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.01 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन दो को छोड़ किसी में भी दो फीसदी से अधिक गिरावट नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट भाव पर है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 46 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 27,324.54 डॉलर (2239 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब डेढ़ फीसदी टूटकर 1900 डॉलर के नीचे है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.44 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.15 लाख करोड़ डॉलर (94.21 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

$65000 का हो जाएगा BitCoin? इस कारण एक्सपर्ट्स ने जताई है तेज उछाल की संभावना

 वीकली भी हालत अच्छी नहीं

क्रिप्टोकरेंसीज की हालत वीकली तौर पर भी अच्छी नहीं है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 में शुमार कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 18 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके बाद एक हफ्ते में सोलाना (Solana) 16 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन (Dogecoin) करीब 16 फीसदी, कार्डानो (Cardano) 14 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी (XRP) 11 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 8 फीसदी से अधिक और एथेरियम करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है।


Crypto News: मई में $45000 का हो जाएगा BitCoin, इस कारण एक्सपर्ट ने किया दावा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,324.54 डॉलर (-) 0.02%
एथेरियम (Ethereum) 1,816.80 डॉलर (-) 1.43%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 329.69 डॉलर (-) 0.11%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4566 डॉलर (-) 1.43%
कार्डानो (Cardano) 0.3794 डॉलर (-) 1.65%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07844 डॉलर (-) 0.52%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.963 डॉलर (-) 2.86%
सोलाना (Solana) 20.90 डॉलर (-) 2.60%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3609 करोड़ डॉलर (2.96 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.63% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.01 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।