Crypto Price: $27000 के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसके अलावा बाकी सभी क्रिप्टो में, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में, सभी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह टूटकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 4:04 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.09 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो,कार्डानो (Cardano) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है लेकिन यह भी रेड जोन में है। इसके अलावा बाकी सभी क्रिप्टो में, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में, सभी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह टूटकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 26,912.45 डॉलर (22.18 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.37 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (93.12 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Apollo Hospitals के इस शानदार प्लान पर चहके निवेशक, खरीदारी से 4% उछले भाव, मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी गिरावट मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। यह करीब 13 फीसदी उछला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब ढाई फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में 4 फीसदी से अधिक तेजी आई है।

ऑफिस नहीं आने वाले एम्प्लॉयीज पर TCS सख्त, वर्क फ्रॉम होम के लिए इस शर्त पर मिलेगी मंजूरी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3271 करोड़ डॉलर (2.70 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.36% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.09 फीसदी हिस्सेदारी है।

SEBI in Action: इस स्टॉक को मनमानी घटा-बढ़ा रहे थे, SEBI ने 16 एंटिटी पर ठोक दिया 77 लाख का जुर्माना

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,912.45 डॉलर (-) 0.86%
एथेरियम (Ethereum) 1,862.13 डॉलर (-) 0.45%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 305.15 डॉलर (-) 0.72%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5071 डॉलर 0.06%
कार्डानो (Cardano) 0.3627 डॉलर (-) 3.26%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0717 डॉलर 0.18%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8964 डॉलर 0.72%
सोलाना (Solana) 20.70 डॉलर (-) 0.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।