Crypto Price: आधे क्रिप्टो मार्केट पर फिर BitCoin का कब्जा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी एक बार फिर 50 फीसदी के पार पहुंच गई यानी आधे क्रिप्टो मार्केट पर फिर से इसका कब्जा हो गया। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में मामूली तेजी है

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 5:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.25% अधिक हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.12% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी एक बार फिर 50 फीसदी के पार पहुंच गई यानी आधे क्रिप्टो मार्केट पर फिर से इसका कब्जा हो गया। एक बिटकॉइन अभी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 30,648.25 डॉलर (25.13 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में मामूली तेजी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.77% की तेजी आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.58 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली दो क्रिप्टो रेड जोन में हैं। हालांकि इसमें से एक एक्सआरपी में महज 0.10 फीसदी की गिरावट है और दूसरे बीएनबी में 0.61 फीसदी यानी दोनों में से किसी में भी एक फीसदी से अधिक की गिरावट नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक 14 फीसदी से भी ज्यादा, बिटक्वॉइन मजबूत हुआ है। इसके बाद कार्डानो में 9 फीसदी से अधिक उछाल है। एथेरियम और ट्रॉन एक हफ्ते में करीब 9-9 फीसदी मजबूत हुए हैं। इस दौरान डोजेक्वॉइन करीब 6 फीसदी और सोलाना 5 फीसदी चढ़ा है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।


बजाज और बुलेट की भिड़ंत पर चहके निवेशक, Bajaj Auto के शेयरों में तेज उछाल

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,648.25 डॉलर 1.13%
एथेरियम (Ethereum) 1,881.22 डॉलर 0.09%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 239.53 डॉलर 0.90%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4813 डॉलर (-) 0.06%
कार्डानो (Cardano) 0.2836 डॉलर (-) 1.48%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06545 डॉलर (-) 0.63%
ट्रॉन (Tron) 0.07485 डॉलर 1.55%
सोलाना (Solana) 16.66 डॉलर (-) 1.36%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3612 करोड़ डॉलर (2.96 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.06% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.25% अधिक हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.12% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।