Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) में तेज हलचल है। बीएनबी में एक फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन में 2 फीसदी से अधिक गिरावट है। वहीं बाकी क्रिप्टो में चाहे वह ग्रीन जोन में हों या रेड जोन में, उनमें 1 फीसदी से ही कम उतार-चढ़ाव है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें हल्की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.14 फीसदी के उछाल के साथ 27,613.86 डॉलर (22.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.11 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (93.54 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली कोई भी क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं है। सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक करीब 12 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 3 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम भी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिससन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3067 करोड़ डॉलर (2.52 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.68% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.95 फीसदी हिस्सेदारी है।