Multibagger Stock: इस ऑटो पार्ट्स कंपनी ने एक साल में 200% से अधिक दिया रिटर्न, अब बांटेगी 100% डिविडेंड

Multibagger Stock: गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई क्वालिटी के नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी के शेयरों ने एक साल में निवेशकों को 200 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। मार्च तिमाही के बेहतर नतीजे के साथ-साथ डिविडेंड के ऐलान पर इसके शेयरों में उछाल है। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 100 फीसदी डिविडेंड बांटने का फैसला किया है। चेक करें कि कंपनी कितना डिविडेंड देगी और वित्तीय सेहत कैसी है

अपडेटेड May 11, 2023 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
Sterling Tools के शेयरों ने निवेशकों को पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल 12 मई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 456.75 रुपये पर था। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 11 महीने में यह करीब 294 फीसदी उछलकर 12 अप्रैल 2023 को पांच साल के हाई 456.75 रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई क्वालिटी के नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। डिविडेंड के ऐलान पर इसके शेयरों में निवेशक अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.12 फीसदी के उछाल के साथ 361 रुपये (Sterling Tools Share Price) पर बंद हुआ है।  इंट्रा-डे में यह 372.90 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले एक साल में इसने 200 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। पिछले महीने यह पांच साल के हाई पर पहुंच गया था लेकिन फिर यह फिसल गया। हालांकि अब इसमें डिविडेंड के ऐलान पर फिर खरीदारी तेज हुई है।

    Sterling Tools कितना दे रही डिविडेंड

    स्टर्लिंग टूल्स ने 8 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में डिविडेंड से जुड़ी जानकारी दी। कंपनी के बोर्ड ने दो रुपये की फेस वैल्यू वाले एक फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर पर दो रुपये यानी 100 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया। इस प्रस्ताव पर कंपनी की एजीएम (सालाना आम बैठक) में शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी।


    अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल, दूसरी कमेटी ने मांगा और समय

    शेयरों ने बेतहाशा बढ़ाया है पैसा

    स्टर्लिंग टूल्स के शेयरों ने निवेशकों को पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले साल 12 मई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 116.05 रुपये पर था। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 11 महीने में यह करीब 294 फीसदी उछलकर 12 अप्रैल 2023 को पांच साल के हाई 456.75 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि फिर बिकवाली के दबाव में यह अब तक 20 फीसदी नीचे फिसल चुका है। हालांकि अभी भी एक साल के निचले स्तर से यह करीब 213 फीसदी अपसाइड है।

    JSW Infra IPO: जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एक और कंपनी के लिस्ट होने की तैयारी, ये है कंपनी की पूरी योजना

    कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है

    स्टर्लिंग टूल्स ने सोमवार को मार्च 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। जारी नतीजे के मुताबिक इसे जनवरी-मार्च में 212.66 करोड़ रुपये की टोटल इनकम हासिल हुई जो सालाना आधार पर 25.03% अधिक रहा। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट इसी अवधि में 13 फीसदी उछलकर 7.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो 2022-23 में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 51.16% उछलकर 774.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं समान अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 87.48% बढ़कर 47.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।