Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में लौटी रौनक BitCoin में उछाल लेकिन घटी मार्केट में हिस्सेदारी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी फिसलकर 46 फीसदी से नीचे आ गई है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.96 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी फिसलकर 46 फीसदी से नीचे आ गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.69 फीसदी के उछाल के साथ 27,127.13 डॉलर (22.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत होकर 1900 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.02 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (93.86 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

TCS और Tata Power नहीं,  एक साल में Tata Group के इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में मामूली गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ एक क्रिप्टो यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) रेड जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक करीब 11 फीसदी एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है और सोलाना (Solana) करीब 10 फीसदी। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब ढाई फीसदी तो एथेरियम 4 फीसदी से अधिक उछला है।

Bajaj Finance में आज बिकवाली, लेकिन जेफरीज ने इस कारण बढ़ा दिया टारगेट

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3008 करोड़ डॉलर (2.48 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.22% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

Adani Group News: हिंडनबर्ग के झटके से 87% रिकवर हो चुका है अदाणी पोर्ट्स, क्या अब भी है निवेश का मौका?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,127.13 डॉलर 0.69%
एथेरियम (Ethereum) 1,892.12 डॉलर 1.48%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 307.81 डॉलर 0.91%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5153 डॉलर 1.57%
कार्डानो (Cardano) 0.3748 डॉलर 3.17%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07222 डॉलर 0.71%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9071 डॉलर 1.23%
सोलाना (Solana) 21.18 डॉलर 2.25%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।