Crypto Price: $26 हजार के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में सबसे अधिक उछाल

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 25,984.66 डॉलर (21.34 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 3:59 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.61 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 25,984.66 डॉलर (21.34 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी आज हल्की कमजोरी दिख रही है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.34% की गिरावट आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.05 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट ही है। सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) कमजोर हुआ है। यह 18 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद एक हफ्ते में पॉलीगॉन (Polygon) 17 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 9 फीसदी से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 2 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है।


रिकॉर्ड ऊंचाई से ढाई फीसदी फिसला Nexus, ब्रोकरेज ने इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह, 19 मई को लिस्ट हुए थे शेयर

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3028 करोड़ डॉलर (2.49 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.88% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.61 फीसदी हिस्सेदारी है।

इंडियन कंपनी बनेगी MG Motor India? JSW Group के मालिक की ये है योजना

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,984.66 डॉलर (-) 0.53%
एथेरियम (Ethereum) 1,745.42 डॉलर (-) 0.16%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 248.57 डॉलर 5.22%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.5057 डॉलर (-) 4.31%
कार्डानो (Cardano) 0.2748 डॉलर (-) 2.14%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06193 डॉलर 0.23%
ट्रॉन (Tron) 0.07267 डॉलर 1.34%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.6543 डॉलर 1.40%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।