Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 28,578.25 डॉलर (23.74 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है।
