Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी, BitCoin एक बार फिर $29000 के पार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक तेजी है और बाकी में इससे कम उतार-चढ़ाव है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब दो फीसदी मजबूत होकर 29 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 4:15 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.37% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.55% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक तेजी है और बाकी में इससे कम उतार-चढ़ाव है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब दो फीसदी मजबूत होकर 29 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.93 फीसदी के उछाल के साथ 29,455.22 डॉलर (24.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी एक फीसदी से अधिक उछाल है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.09% की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.47 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Uber का किराया सुनकर CEO भी रह गए हैरान, 4 km के लिए देने पड़े 4,000 रुपये से भी ज्यादा


वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक ट्रॉन कमजोर हुआ है और करीब चार फीसदी फिसला है। इसके बाद डोजेक्वॉइन में करीब ढाई फीसदी और सोलाना में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। एक्सआरपी और टेथर भी रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट आधे फीसदी से कम है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान बीएनबी करीब 3 फीसदी और कार्डानो डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके बाद सबसे अधिक तेजी बिटक्वॉइन में रही और यह एक फीसदी ऊपर चढ़ा है। एथेरियम में आधे फीसदी से कम तेजी है और यूएसडीक्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

ब्रिटिश कंपनी Arm Ltd लाएगी इस साल का सबसे बड़ा IPO, ₹5.78 लाख करोड़ हो सकती है वैल्यूएशन

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3970 करोड़ डॉलर (3.28 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.81% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.37% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.55% हिस्सेदारी है।

एक नोटिस पर 7% टूट गया Sula, कंपनी की सफाई पर भी नहीं संभला शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,455.22 डॉलर 1.93%
एथेरियम (Ethereum) 1,854.71 डॉलर  1.24%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 244.67 डॉलर 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.6959 डॉलर 0.83%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07679 डॉलर (-) 0.15%
कार्डानो (Cardano) 0.3067 डॉलर 0.67%
सोलाना (Solana) 23.54 डॉलर 0.56%
ट्रॉन (Tron) 0.07776 डॉलर (-) 0.44%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।