Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक- एक्सआरपी आज ग्रीन जोन में है और बाकी सभी लुढ़क गए हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा मामूली रूप से बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 30,238.78 डॉलर (24.82 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.21% की गिरावट आई है और यह 1.21 लाख करोड़ डॉलर (99.30 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन रेड जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट हैं। दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे एक्सआरपी 58 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद सात दिनों में सोलाना 32 फीसदी से अधिक, कार्डानो 10 फीसदी से अधिक, पॉलीगान 14 फीसदी, डोजेक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, एथेरियम 3 फीसदी से अधिक और बीएनबी 1 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं इस दौरान बिटक्वॉइन में आधे फीसदी से कम तेजी आई।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2660 करोड़ डॉलर (2.18 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.53% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.53% हिस्सेदारी है।